सवायजपुर (हरदोई)। तहसील क्षेत्र के ग्राम रौरा में बुधवार को अग्निकांड के बाद मौके पर न पहुंचना लेखपाल को भारी पड़ गया। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने लेखपाल मोहम्मद जमाल को निलंबित कर दिया।
घटना के बाद गुरुवार सुबह एसडीएम स्वाति शुक्ला ने रौरा गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित किसानों से बातचीत कर जल्द मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
एसडीएम ने बताया कि यहां 30 लोगों की लगभग 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि बम्हटापुर में 10 लोगों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल अग्निकांड नष्ट हो गई।
मंडी समिति को सहायता दिलाने की रिपोर्ट भेजी जा रही है।