फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एआरटीओ कार्यालय पर एसडीएम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एआरटीओ कार्यालय में एसडीएम ने सीओ के साथ छापामारा। छापे के दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों से जानकारी ली गई। परिसर के आसपास के दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में शासन की ओर से बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके बाद एआरटीओ कार्यालय में विगत एक सप्ताह से बाहरी लोगों को प्रवेश न के बराबर रह गया था। शासन के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम सदर सुशील मिश्र ने सीओ सिटी अंकित मिश्रा के साथ एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। उन्होंने कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और उनके वहां पर आने का कारण पूछा।
उन्होंने कार्यालय में काम कराने आए लोगों से कार्य में आने वाली परेशानियों के विषय में पूछा। उन्होंने पूरे कार्यालय भवन व परिसर का निरीक्षण किया। उसके उपरांत कार्यालय के बाहर संचालित ऑनलाइन कार्य करने वाली दुकानों को भी देखा, तो वहां पर अधिकांश दुकानदार दुकान बंद कर चले गए। एसडीएम सुशील मिश्र ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में कार्य के संबंध में शिकायतें आ रही थी, उसी परिपेक्ष्य में जांच की गई। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह, आरआई सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें