फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 400 मीटर की सड़क में 80 गड्ढे, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर की सड़कों का हाल बुरा है। पहले से ही बिगड़े मार्गों की सूरत को बरसात ने और बिगाड़ दिया है। शहर में नघेटा रोड से सरकुलर रोड तक और मुन्नेमियां का चौराहा से बाबा मंदिर तक मार्गों की लंबाई बमुश्किल से 400 मीटर होगी। इन मार्गों पर 80 से अधिक गड्ढे हैं। राहगीरों को इन मार्गों पर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गड्ढों के कारण लोगों को दो पहिया और चार पहिया वाहनों में हिचकोले खाने पड़ते हैं। इससे लोगों को सफर में समय लगने के साथ ही दर्द भी मिल रहा है। गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन चालक और बैठने वाली व्यक्ति को भी समस्या होती है। नघेटा रोड से सरकुलर रोड पर श्रीरामजानकी मंदिर जाने वाले मार्ग, मुन्नेमियां का चौराहा से बाबा मंदिर और रफी अहमद किदवई चौराहा जाने वाले मार्ग पर गड्ढा ही गड्ढा ही हैं। ऐसे ही सांडी रोड से बाबा मंदिर के पास होते हुए सरकुलर रोड जाने वाले मार्ग की हालत दयनीय है। नगर पालिका परिषद की ओर से इन मार्गों के नवीनीकरण और मरम्मत की ओर ध्यान न दिए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के अनुसार ही मार्गों के नवीनीकरण और मरम्मत के प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। इसी हिसाब से काम कराए जाने की कार्ययोजना बनाने हुए प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें