फोटो-12-जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए महोलिया शिवपार के बाशिंदे। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई में महोलिया शिवपार के ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम और सीडीओ को शिकायती पत्र देकर गली मेें नाली और खड़ंजा का निर्माण करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान और सेक्रेटरी की मनमानी के चलते सिर्फ उनकी गली ही विकास कार्यों से अछूती है। इससे पूरे साल बिना बारिश के भी उनकी गली में गंदा पानी भरा रहता है।
डीएम अविनाश कुमार और सीडीओ निधि गुप्ता वत्स को शिकायती पत्र देते सोमेश मिश्रा, आशू मिश्रा आदि ने बताया कि उनके गली में हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, क्योंकि वहां से जलनिकासी नहीं हो पाती है। वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। कभी-कभार बाइक आदि भी कीचड़ में फंस जाती है, इससे अक्सर लोग चुटहिल हो जाते हैं।
2018 की कार्ययोजना में खड़ंजा और नाली का निर्माण शामिल था। इसके बाद भी निर्माण न होने की शिकायत प्रधान और सेक्रेटरी से शिकायत की लेकिन इस ओर कभी सुनवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में संजीव कुमार, श्रीकृष्ण गुप्ता, मनमोहन मिश्रा, रामू गुप्ता, मुन्नी देवी, अनिल पांडे, श्यामू पांडे आदि रहे। डीएम ने जल्द समस्या के निस्तारण की बात कही है।