फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने किया नगर भृमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शुक्रवार को रमजान का आखिरी शुक्रवार पर होने वाली जुमे की नमाज के दौरान सड़कों व अन्य जगहों पर लोगों की भीड़ न जुटे, इसके लिए शुक्रवार को एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीओ संडीला महावीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण किया।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए अधिकारियों ने इमलिया बाग तक भ्रमण किया और आमजन से घरों में ही रहने की अपील की। अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने नगर में सड़कों पर निकले लोगों से रोककर पूछताछ की।
अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे लोगों को कार्रवाई की हिदायत देकर वापस कर दिया गया है। एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि जुमे की नमाज में मस्जिदों में भीड़ न लगने दें और समस्त मस्जिदों के इमाम को भी बता दें कि मस्जिद में सिर्फ पांच लोगों द्वारा ही नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ संडीला महावीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना कर्फ्यू के अनुपालन सख्ती से कराया जाए। अकारण घरों से निकलने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें