फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोवर में कछुओं की मौत की जांच को पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। शीतला मंदिर परिसर स्थित सरोवर में कछुओं की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। बुधवार शाम एसडीएम ने सरोवर का निरीक्षण किया। पशुधन प्रसार अधिकारी ने सरोवर का पानी और मृत कछुए को जांच के लिए लैब भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

कई दिन से सरोवर में कछुओं की मौत हो रही है।
बुधवार दोपहर बाद सरोवर में मृत कछुए देखकर कुछ जागरूक लोगों ने इसकी जानकारी एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव को दी। इस पर एसडीएम पशु धन प्रसार अधिकारी रामगोपाल के साथ मौके पर पहुंचे। रामगोपाल ने बताया कि कछुए और पानी का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। एसडीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सरोवर के आसपास अलाव जलवाने और सरोवर का पानी बदलवाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें