फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और वैन की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बुधवार दोपहर रोडवेज बस और वैन में भिड़ंत हो गई। हादसे में फर्रुखाबाद निवासी वैन चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित रहीं। चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बिल्हौर-कटरा मार्ग पर नौमलिकपुर के निकट कानपुर की ओर से आ रही वैन और हरदोई की तरफ से जा रही रोडवेज बस में बुधवार दोपहर भिड़ंत होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास लोगों की भीड़ लग गई। वैन चला रहे राहुल यादव (23) पुत्र लाल सिंह निवासी केसरीनगला थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद की मौके पर मौत हो गई। सुखेंद्र (24) पुत्र सत्यप्रकाश निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को सीएचसी और घायल सुखेंद्र को सीएचसी भेजा। यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर राहुल यादव के पिता लाल सिंह बिलग्राम सीएचसी पहुंचे।
लाल सिंह ने बताया कि राहुल खेती करता था। तीन दिन पहले राहुल घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। उसे फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला इंदर जाना था, लेकिन यहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के नंबर के आधार पर परिवहन विभाग के अधिकारियों से चालक का ब्योरा मांगा गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें