फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों से हाथापाई, चौकी में तोड़ी कुर्सियां

विज्ञापन
अतरौली कोतवाली की तेवथू पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के बाद बाहर टूटी पड़ी कुर्सियां। - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवथू पुलिस चौकी के एक सिपाही व होमगार्ड से गश्त के दौरान दो शराबियों ने हाथापाई की। इसके बाद पुलिस वालों की पकड़ से छूटकर चौकी पहुंच गए और वहां रखी कुर्सियां तोड़ दीं। पुलिस कर्मियों के डॉक्टरी परीक्षण के बाद तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी घरों से फरार हैं, पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अतरौली-छर्रा मार्ग पर राजगांव चौराहे पर तेवथू पुलिस चौकी है। इसमें साबिर अली के साथ हेड कांस्टेबिल हरनारायण व होमगार्ड भगवान सहाय की तैनाती है। रविवार की रात हरनारायण और भगवान सहाय पुलिस चौकी से थोड़ी दूर गांव औरेनी दलपतपुर की तरफ गश्त पर थे। गांव राजगांव निवासी श्यामू पुत्र बिन्नामी अपने दो साथियों के साथ बाइक से अतरौली की ओर से अपने गांव जा रहे थे। गश्त पर मौजूद हेडकांस्टेबिल और होमगार्ड को देख वह तीनों पुलिस को गाली देने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने तीनों को पकड़ने का प्रयास किया तो हेड कांस्टेबल व होमगार्ड से हाथापाई करते हुए तीनों भाग निकले।
इसके बाद तीनों बाइक सवार तेवथू पुलिस चौकी पहुंचे और वहां रखीं कुर्सियां तोड़ दीं। उधर पुलिस कर्मियों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार, चौकी इंचार्ज साबिर अली फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की शिनाख्त कर पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी लेकिन तीनों हाथ नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

- तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में पुलिस कर्मियों से अभद्रता की है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। गुंडई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-धर्मेंद्र पंवार, कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें