शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा पिपरिया निवासी विवाहिता ने पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम लोकवापुर निवासी होरीलाल ने पुत्री नीशू की शादी 17 फरवरी को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा पिपरिया निवासी बबलू के साथ की थी।
आरोप है कि ससुराली लगातार बाइक की मांग कर रहे थे और नीशू को प्रताड़ित कर रहे थे। एक जुलाई को होरीलाल का पुत्र श्रीराम नीशू को विदा कराने गया तो ससुरालियों ने श्रीराम की पिटाई कर दी। पूरे मामले में नीशू की तहरीर पर पति बबलू और ससुर रामकिशोर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।