फोटो-7-पुलिस लाइन के सामने थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहर में दो मई से चल रही थर्मल स्क्रीनिंग रविवार को पूरी हो गई। इस दौरान सील रहे 26 वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमों ने 126031 लोगों की जांच की।
आरबीएसके जिला प्रभारी मो. शाहिद ने बताया कि शहर को तीन सेक्टरों में बांट कर स्क्रीनिंग का कार्य पूरा किया गया। प्रथम व द्वितीय सेक्टर में नौ-नौ वार्डों जबकि तीसरे सेक्टर में आठ वार्डों को शामिल किया गया था। अंतिम दिन रविवार को 11997 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। टीम का लोगों ने भरपूर सहयोग किया।
हरदोई। सिविल लाइन में डॉ. चित्रा मिश्रा ने स्वास्थ्य टीम पर पुष्प वर्षा कर आभार जताया। इसके अलावा पुलिस लाइन में भी टीम का भव्य स्वागत किया गया। रेलवेगंज में समाजसेवी अपूर्व माहेश्वरी ने चिकित्सकों की आरती उतारी और उन्हें तिलक लगाया।