फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीसरे दिन भी रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी

विज्ञापन
फोटो-01- रोडवेज बस में चढ़ने को लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके एक सहयात्री को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का असर तीसरे दिन भी हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर दिखाई दिया। राखी बांधकर घर वापसी के लिए निकलीं बहने शनिवार सुबह से ही बस अड्डे पर आना शुरु हो गईं। लखनऊ, कानपुर समेत प्रमुख मार्गों की बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ रही। पूरे दिन बस पहुंचते ही उस पर सवार होने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण कई बसें रवाना होते समय पूरी तरह भर गईं। बसों के इंतजार में यात्री काफी देर तक अड्डे पर खड़े रहे। भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों और फेरों की व्यवस्था की थी। वहीं छोटे रूटों पर भेजने वाली बसों को भी लंबे रूटों पर भेजा जा रहा है। अभी दिल्ली रूट पर बसों की संख्या 40 से बढ़ाकर 60, लखनऊ रूट पर 30 से 50 और कानपुर रूट पर 20 से 40 की गई है। निशुल्क यात्रा की सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी है इसलिए शनिवार को भी यात्रियों का दबाव बना हुआ है। 27 और 28 अगस्त को हरदोई क्षेत्र में कुल 54,984 यात्रियों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया।
-
मुफ्त सफर के बीच रोडवेज की झोली भरी, दो दिन में 74 लाख की कमाई
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा के बीच हरदोई रोडवेज डिपो के लिए कमाई के लिहाज से भी त्योहार बेहतर रहा। 27 और 28 अगस्त को महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने मुफ्त यात्रा की इसके बावजूद टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से डिपो को करीब 74.12 लाख रुपये का राजस्व मिला। पिछले साल रक्षाबंधन के इन दो दिनों में यह आय 63.32 लाख रुपये थी। यानी इस बार डिपो ने पिछले साल की तुलना में करीब 10.80 लाख रुपये अधिक कमाए।
विज्ञापन


एक दिन में बढ़ा 22 हजार यात्रियों का दबाव
27 की तुलना में 28 अगस्त को निशुल्क यात्रियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया। पहले दिन 16,361 यात्रियों के मुकाबले रक्षाबंधन पर 38,623 यात्रियों ने मुफ्त सफर किया। यानी एक ही दिन में निःशुल्क यात्रियों की संख्या 22,262 बढ़ गई। महिलाओं की संख्या भी 8,999 से बढ़कर 23,174 पहुंच गई। दोनों दिन 54984 यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की।

फोटो-01- रोडवेज बस में चढ़ने को लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें