हरदोई। स्काउट गाइड का बेसिक प्रशिक्षण सेवा का अंग है और इसे पूरे मनोयोग से करें। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करते हुए कही।
शनिवार को डा. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर में भारत स्काउट गाइड जनपदीय इकाई की ओर सात दिवसीय बेसिक कोर्स फॉर स्काउट मास्टर/गाइड प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद व रोबर्स टीम द्वारा बनाया गया एडवेंचर जोन के सभी 20 प्वाइंट का निरीक्षण किया और सराहना की।
डीआईओएस ने शिविर में कैंप व आवास आदि का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कोविड-19 का पालन करने के लिए भी विभिन्न निर्देश दिए। शिविर में अनुपस्थित प्रतिभागियों को तत्काल वेतन रोकने व उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिसमें जिला स्काउट अध्यक्ष अभय शंकर गौर, जिला आयुक्त अवधेश त्रिपाठी, शुगर मिल के जीएम पीके सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। एडिशनल सीएमओ डॉ. धीरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को कोविड बचाव व वैक्सीनेशन की जानकारी दी। जिला सचिव डॉ. राजेश तिवारी व जोनल आयुक्त अवधेश त्रिपाठी ने सफलता की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम संचालन डीओसी स्काउट रमेश चंद्र वर्मा ने किया। इस शिविर में प्रशिक्षक के रूप में उन्नाव से साहब लाल यादव, बाराबंकी से अनूप कुमार ने प्रशिक्षण सत्र का प्रारंभ कराया।
इस मौके पर शीर्षेंदु शील त्रिवेदी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, जिला स्काउट मास्टर डॉ. पंकज वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, सांत्वना चौहान, अतुल कांत सिंह, विकास कुमार, अलका गुप्ता, कल्पना भदौरिया, विपिन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।