फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ रही गलन, धूप ने दी राहत

विज्ञापन
फोटो-17-सुबह कोहरे के दौरान शहर के महाराज सिंह पार्क के निकट से जाते बच्चे। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। गलन का प्रभाव भी रहा। इससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात भी कोहरे की चादर छायी रही। इससे रात को आवागमन बाधित रहा। प्रमुख मार्गोें पर आने जाने वाले वाहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर शनिवार को भी देखने को मिला। इसके साथ ही गलन का भी प्रभाव रहा। बच्चे और वृद्ध गर्म कपड़ों में ही लिपटे नजर आए। इसके बाद निकली धूप ने लोगों को राहत प्रदान की। धूप निकलने के बाद लोग अपने घरों या कार्यालयों की छतों पर नजर आए। इधर बाजारों में भी धूप निकलने के साथ ही भीड़ बढ़ती दिखाई दी। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को भी धूप खिलने व सर्दी से राहत मिलने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें