फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार अनुदेशक को ट्रैक्टर ने कुचला,मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मोर्चरी के बाहर रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में गोडाराव मार्ग पर शनिवार की दोपहर स्कूटी से स्कूल जा रही अनुदेशक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनुदेशक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अतरौली कोतवाली के ग्राम छतिया निवासी अनुपम सिंह (30) शिक्षा विभाग मेें अनुदेशक थीं। वह टड़ियावां ब्लॉक के गोवर्धनपुर जूनियर स्कूल में तैनात थीं। शनिवार की दोपहर स्कूल से स्कूटी पर सवार होकर बघौली वापस जा रही थी।
बेनीगंज कोतवाली के गोडाराव मार्ग पर गोवर्द्धनपुर के निकट ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से निकलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। बताया जाता है कि अनुदेशक हेलमेट नहीं लगाए थीं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

यहां पर चिकित्सकों ने अनुपम को मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर आ गए। देवर अंकित सिंह ने बताया कि अनुपम बघौली में किराए के मकान में रहकर ड्यूटी करती थीं। उनके पति बाहर नौकरी करते हैं।
एक बेटा राघव और बेटी वैष्णवी है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बेनीगंज प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि वाहन के बारे में पता नहीं चल सका है। बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो अनुपम सिंह।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें