फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान को जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
संजय की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। माघ पूर्णिमा पर शनिवार की सुबह गंगा स्नान करने के लिए राजघाट जा रहे म्योरा गांव निवासी छात्र की साइकिल में बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम म्योरा निवासी संजय कुमार (18) माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए शनिवार की अल सुबह साइकिल से राजघाट जा रहा था।
बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर गांव से कुछ आगे सामने से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में संजय समेत बाइक पर सवार मंजेश (22) व राजेश (21) निवासी कोलाई थाना सांडी भी घायल हो गए। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जब तक पहुंची, संजय की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उधर, संजय की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पिता छोटेलाल ने बताया कि संजय पांच भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह मढ़िया गांव स्थित इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। शनिवार की सुबह वह गंगा स्नान करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें