फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बच्चों में जरूरत’

Tue, 08 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 23वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेेस टीचर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें डा. रामकुमार मिश्रा ने कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होना चाहिए, तभी देश व समाज की वास्तविक उन्नति नहीं हो सकती है।
विज्ञापन


बाल विज्ञान की जिला समन्वयक मीना श्रीवास्तव ने कहा कि 10 से 17 वर्ष के बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित करने का एक ऐसा तरीका है, जिससे बच्चे वैज्ञानिक विधि को समझते हैं और उनकी प्रक्रियाओं द्वारा परिणाम तक पहुंचते है। बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ और प्रोेजेक्ट बनाने की भी जानकारी दी गई।

डा. शरद कुमार ने कहा कि मौसम एवं जलवायु का किसी भी स्थान से अधिक सामाजिक एवं सांस्कृ तिक प्रभाव पड़ता है। डा. अमित कुमार ने मौसम जलवायु व पेड़ पौधोें की जानकारी दी। डा. राजेश सोनकर ने मौसम जलवायु के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डा. मीशू सिंह, डा. पवन चौहान, डा. तारकेश्वर, डा. अभिषेक, डा. उदय प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें