शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में
पालीटेक्निक के छात्र समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई।
मिली जानकारी के
अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन रोड पर तत्योरा के पास मंगलवार सुबह
अनियंत्रित टेंपो पलट गया। इससे उस पर सवार राजकीय पालीटेक्निक के छात्र
जितेंद्र यादव (18) पुत्र राम प्रकाश निवासी जौनपुर, मुकेश (19) पुत्र केशव
दास निवासी सोनभद्र, प्रदीप मौर्या (18) पुत्र चंदन कुमार निवासी मठियाना
मिर्जापुर, अखिलेश (22) पुत्र छेद्न निवासी कानपुर, रंजन सिंह (18) पुत्र
श्यामपाल सिंह निवासी उमर खेड़ा थाना हरियावां, फरीन बानो (18) पुत्र
कमरुद्दीन निवासी चंदीपुरवा घायल हो गए।
इसके अलावा टेंपो पर सवार राम
लडै़ते (60) पुत्र जोधा निवासी नंदापुरवा शहर कोतवाली और अजीत (28) पुत्र
राम सिंह निवासी गांधी थाना सांडी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख
पुकार मच गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टेंपो हरदोई से
जगदीशपुर के लिए सवारियां भरकर जा रहा था। इसके अलावा सुरसा थाना क्षेत्र
के ग्राम शिवबक्श पुरवा निवासी अर्चना (9) पुत्री गोकरन सड़क हादसे में
घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।