फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विज्ञान-गणित के सवालों ने उलझाया, हिंदी-संस्कृत ने दी राहत

विज्ञापन
फोटो-01- आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यार्थियों की लगी लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पहले दिन परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर कहीं राहत तो कहीं उलझन के भाव दिखे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, विज्ञान और गणित के प्रश्नों ने उन्हें काफी छकाया और समय प्रबंधन ने पसीने छुड़ा दिए। वहीं दूसरी ओर हिंदी और संस्कृत के सरल व सीधे प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को राहत दी। परीक्षा देकर बाहर आए अधिकांश आवेदकों ने अपनी तैयारियों के दम पर सफलता का दावा किया।
विज्ञापन

शहर के 10 केंद्रों पर टीईटी के पहले दिन प्रथम पाली में 4,176 में से 3,658 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं द्वितीय पाली में 4,176 में से 3,719 परीक्षा देने पहुंचे। प्रथम पाली में 518 और द्वितीय पाली में 457 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा के पहले दिन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर जबरदस्त सख्ती रही। प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के आला अफसरों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सीसीटीवी कैमरों और सघन चेकिंग अभियान का जायजा लिया गया।

स्टेशन और बस अड्डों पर रही भीड़
परीक्षा में गैरजनपद के आवेदक शामिल हो रहे हैं। परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनों और बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की भी चांदी रही जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
विज्ञापन

गणित के सवालों की गणना लंबी थी जिससे तय समय में सभी प्रश्नों को हल करना एक बड़ी चुनौती बन गया था। इस चक्कर में कुछ प्रश्न छूट भी गए मगर अन्य विषयों में पेपर अच्छा रहा। -अभय कुमार, शाहजहांपुर

विज्ञान के अलावा हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी के सवाल बेहद संतुलित और पाठ्यक्रम के अनुरूप थे इसके साथ ही जीके के प्रश्न भी सामान्य थे। पेपर बहुत अच्छा हुआ है। -आशीष, फर्रुखाबाद

विज्ञान खंड में भी भौतिकी और रसायन विज्ञान के व्यावहारिक प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर कर दिया। उनको हल करने के लिए समस्या हुई इसके बावजूद अंक बेहतर आने की उम्मीद है। -विवेक, कन्नौज

ईवीएस में समसामयिक और पर्यावरण से जुड़े सीधे सवाल अधिक थे। उनको कर दिया है। प्रश्नपत्र सामान्य था, कठिन नहीं था। बेहतर मेरिट आने की उम्मीद है। -मनोज, कन्नौज

शिक्षक भी परीक्षा में शामिल
शिक्षक पात्रता परीक्षा में जनपद के परिषदीय विद्यालय के सेवारत शिक्षक भी शामिल हुए। गैर जनपद में परीक्षा के लिए उनके लिए विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है। गैर जनपद के शिक्षक भी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे।

फोटो-01- आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यार्थियों की लगी लंबी लाइन। संवाद

फोटो-01- आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यार्थियों की लगी लंबी लाइन। संवाद

फोटो-01- आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यार्थियों की लगी लंबी लाइन। संवाद

फोटो-01- आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यार्थियों की लगी लंबी लाइन। संवाद

फोटो-01- आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यार्थियों की लगी लंबी लाइन। संवाद

फोटो-01- आरआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लगी अभ्यार्थियों की लगी लंबी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें