फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के खातों में पहुंची यूनिफार्म की धनराशि

Wed, 03 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
स्‍कूल वर्दी - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को नि:शुल्क ड्रेस वितरण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए पहले चरण में 14.45 करोड़ रुपये की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेज दी गई है। धनराशि मिलने के बाद प्रधानाध्यापकों ने नौनिहालों को नि:शुल्क ड्रेस वितरण की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले के 2833 प्राथमिक, 1025 जूनियर स्कूल व 20 कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस उपलब्ध कराई जानी है। यहां अध्ययनरत 5 लाख 31 हजार 974 नौनिहालों को दो-दो सेट में नि:शुल्क ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। शासन की ओर 4 लाख 81 हजार 794 नौनिहालों को नि:शुल्क ड्रेस के लिए पहले चरण में 75 फीसदी धनराशि 14 करोड़ 45 लाख रुपये उपलब्ध कराई गई थी।

25 फीसदी धनराशि 4 लाख 81 हजार रुपये दूसरे चरण में उपलब्ध कराई जानी है। प्रथम चरण में आईं धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में स्थानांतरित कर दी गई है। साथ ही हेडमास्टरों को गुणवत्तापरक ड्रेस वितरित कराने के निर्देश दिए गए है। हेडमास्टरों ने भी धनराशि मिलने के बाद नौनिहालों को ड्रेस दिए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा राजीव मिश्रा ने बताया कि नौनिहालों को गुणवत्तापरक ड्रेस वितरण कराने के लिए 15 अगस्त तक का समय दिया गया है। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने बताया कि बच्चों को शासनादेश के अनुसार ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वितरण की जिम्मेदारी बीएसए की होगी
हरदोई। राज्य परियोजना निदेशक जीएस प्रियदर्शी ने पत्र भेजकर गुणवत्तापरक नि:शुल्क ड्रेस वितरण कराने के  निर्देश दिए है। ड्रेस वितरण में गड़बड़ी होने पर बीएसए को जिम्मेदार माना जाएगा। परियोजना कार्यालय की टीम भी ड्रेस वितरण की गुणवत्ता का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें