फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पदों के लिए 264 ने दिया इंटरव्यू

Wed, 03 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। समेकित शिक्षा के अंतर्गत एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप के संचालन के लिए बुधवार को बीएसए कार्यालय में दो वार्डन व छह केयरटेकर के पदों पर साक्षात्कार हुआ। इसको लेकर बीएसए कार्यालय में सुबह से ही आवेदकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


समेकित शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कांशीराम कालोनी में दो एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप का संचालन होना है। यहां पर दो वार्डन और 2 महिला व 4 पुरुष केयरटेकर के पदों पर चयन होगा। वार्डन व केयरटेकर के पद के लिए 615 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बुधवार को साक्षात्कार के लिए 16 वार्डन व 300 केयरटेकर के आवेदकों को बुलाया गया था। साक्षात्कार को लेकर सुबह से ही बीएसए कार्यालय में आवेदकों की भीड़ लगी रही। बीएसए कार्यालय में साक्षात्कार के लिए सूची चस्पा नहीं की गई। इससे आवेदकों को परेशानी हुई।

आवेदकों की परेशानी को देखते हुए कार्यालय में सूची चस्पा करने की वजाए आवेदकों को जानकारी देने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया। कर्मचारियों ने लिस्ट में सीरियल नंबर के बारे में आवेदकों की जानकारी दी। वार्डन व केयरटेकर की चयन कमेटी के सदस्य डीआईओएस कमलाकर पांडेय, उप जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश त्रिपाठी, नगर शिक्षाधिकारी श्रीकृष्ण प्रेमी व जिला समन्वयक आशा वर्मा ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने बताया कि वार्डन के लिए सात व केयरटेकर के लिए 157 आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित हुए।
विज्ञापन


299 आवेदकों का आज होगा साक्षात्कार
हरदोई। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा ने बताया कि बुधवार को हुए साक्षात्कार में 6 केयरटेकर पदों के लिए सूची में शामिल 300 आवेदकों को आज बुलाया गया था। शेष 299 आवेदकों का साक्षात्कार गुरुवार को बीएसए कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें