फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में गड़बड़ी देख बीएसए का चढ़ा पारा

Sat, 07 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में टीचरों की उपस्थित सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से स्कूलों के औचक निरीक्षण में भारी अनियमितता मिलने पर बीएसए भड़क उठे और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे विभागीय टीचरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने शुक्रवार को विकास खंड टोडरपुर, शाहाबाद और हरियावां के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक मोहद्दीनपुर में शैक्षिक स्तर निमभन मिला। इस पर प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया। प्राथमिक उमरौली के निरीक्षण में विद्यालय जीर्णशीर्ण अवस्था में मिला।

इस पर जेई को पुराने खंडहर भवन को नीलाम कराने के निर्देश दिए। जूनियर हाई स्कूल उमरौली में विद्यालय परिसर काफी गंदा मिला। विद्यालय में विद्यार्थियों के उपस्थित कम पाई गई। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक एलापुरवा में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश सिंह अनुपस्थित मिले। विद्यालय में विद्यार्थी कम मिले।
विज्ञापन


इस पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक पन्योरा और जूनियर हाई स्कूल के बच्चे एक ही स्थान पर बैठे मिले। जूनियर हाईस्कूल जीर्ण शीर्ण अवस्था में मिला। जिस पर उसकी जेई से जांच करने के निर्देश दिए गए।

प्राथमिक भम्मापुरवा में प्रधानाध्यापिका उमा बाजपेई का अवकाश प्रार्थना पत्र बगैर अधिकारी के स्वीकृत के मिला। विद्यालय 105 में 25 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

इधर हरियावां एबीआरसी विनोद कुमार के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सेवा के सहायक अध्यापक विवेक द्विवेदी अनुपस्थित मिले। इस पर उनके विरूद्ध कार्रवाई को बीएसए को आख्या दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें