फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बिलग्राम एसबीआई के मैनेजर घायल

Sun, 26 Feb 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती योगेंद्र वर्मा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। एसबीआई बिलग्राम के मैनेजर रविवार को ढोलिया गांव के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। वह पत्नी के साथ बाइक पर अपने गांव ढाभा जा रहे थे। दंपति को हाथ पैर में चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम रोड पर बेकाबू का की टक्कर से बाइक सवार एसबीआई बैंक मैनेजर व पत्नी घायल हो गईं। हादसे के समय हेलमेट लगाए थे जिससे दोनों के पैरों और हाथ मेें चोटें आईं। रहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी योगेंद्र वर्मा (56) एसबीआई की बिलग्राम शाखा में मैनेजर हैं। वह बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ढाभा गांव के मूल निवासी हैं। रविवार को वह बाइक से गांव जा रहे थे। साथ में पत्नी सुषमा (50) भी थीं।
विज्ञापन


हरदोई-बिलग्राम रोड पर ढोलिया गांव के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के पैर और हाथ में चोटें आई हैं। योगेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें