सवाजयपुर। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर में लगभग 10 हजार नए मतदाता बने हैं। जो कि पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद जो नए नाम सूची में शामिल किए गए हैं।
आयोग ने उनके पहचान पत्र बनाकर तहसील भेज दिए हैं। सभी पत्र डाक से भेज दिए जाएंगे। इसके अलावा सदर विधानसभा क्षेत्र के 16,156, गोपामऊ के 12 हजार, सांडी विधानसभा क्षेत्र के 11 हजार मतदाता पहचान पत्र डाक से भेजे जाएंगे। (संवाद)