फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 69 लाख से बनेगा सवायजपुर का राजकीय पशु चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। तहसील मुख्यालय पर राजकीय पशु चिकित्सालय को जल्द नया भवन मिलेगा। इससे पशुपालकों को सहूलियत मिलेंगी। पशुपालकों को मवेशियों के उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजकीय पशु चिकित्सालय जर्जर हो गया है, खासकर कर्मचारियों के रहने का आवास जर्जर होने की वजह से काफी समय से खाली पड़े हैं। नवीन चिकित्सालय बनवाए जाने के लिए शासन ने 69 लाख, 11 हजार रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव के अनुसार चिकित्सालय में पशु चिकित्साधिकारी कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, कृत्रिम गर्भाधन कक्ष, दो स्टोर रूम, शौचालय-बाथरूम, पशुओं के बांधने के स्थान को बनवाया जाना है। दो सबमर्सिबल पंप भी लगवाए जाएंगे। प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी।
कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. ने रविवार को पुराने जर्जर आवासीय भवनों को जेसीबी से गिरवाकर भूमि को समतल कराना शुरू कर दिया है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्रीय पशुपालकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें