फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता सिंह अध्यक्ष व आयुषी बनी उपाध्यक्ष

Thu, 13 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती के पदाधिकारियों को बुधवार को शपथ दिलाई गई। नवगठित कार्यकारिणी में सविता सिंह को अध्यक्ष एवं आयुषी तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि शिव कुमार मिश्र ने कहा कि यही बच्चे दायित्वों के प्रति सजग व संस्कारों से संपन्न होकर घर के दीप व जग के दिवाकर बनकर समाज व राष्ट्र को गौरवान्वित करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लाल तिवारी ने शिशु भारती की उपादेयता पर प्रकाश डाला। कहा कि शिशुओं का संगठन ही शिशु भारती की सार्थकता है। व्यवस्थापक त्रिवेणी सिंह गौर ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


शिशु भारती की नवीन कार्यकारिणी में आस्था तिवारी को मंत्री, साक्षी दीक्षित सहमंत्री, अभय प्रताप सिंह सेनापति, अभिनय शर्मा उपसेनापति, सौम्या दीक्षित वंदना प्रमुख एवं सुदीक्षा सिंह को उपवंदना प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन पुत्तन लाल मिश्र ने किया। इस मौके पर ललित मोहन बाजपेई सहित समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें