फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला आश्वासन, धरना-प्रदर्शन जारी

Thu, 13 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की भूमि पर कब्जा दिलाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों व किसानों क ा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन सातवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान पदाधिकारियों व किसानों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को फिर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति प्रशासन संवेदनहीन हो गया है। धरना-प्रदर्शन करते सात दिन हो गए, उनकी समस्याओं का निस्तारण तो दूर, किसी ने आश्वासन तक नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि भाकियू पदाधिकारियों व किसानों का प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केशन लाल निवासी मरई की भूमि पर कब्जा नहीं मिल जाता। उन्होंने मांग की जिन व्यक्तियों ने मेड़ तोड़ डाली, उन पर कठोर कार्यवाई करके जेल भेजा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति, जर्जर पुलों का निर्माण, शेष ग्राम पंचायतों में मुआवजा जल्द बंटवाने आदि मांगें भी उठाईं। इस मौके पर विशंभर नाथ राजवंशी, केशन लाल, चमेली देवी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें