फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का धरना खत्म

Sun, 02 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूत आरक्षण कानून बनाने एवं आरक्षण को न्यायिक हस्तक्षेप से मुक्त कराने समेत कई मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन तीसरे दिन रविवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन


समिति के जिलाध्यक्ष अजात शत्रु ने कहा कि 15 सूत्री मांगों को लेकर तीन दिवसीय प्रदर्शन किया गया, जो रविवार को तीसरे दिन जारी रखने के बाद समाप्त कर दिया गया। कहा कि समिति की मांगों में जजों की नियुक्ति के लिए गठित न्यायिक सेवा आयोग में एससी/एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग से कम से कम एक एक सदस्य अवश्य रखने और इन सेवाओं में इन वर्गों को समानुपातिक प्रतिनिधित्व देने।

शिक्षा का बाजारीकरण व निजीकरण बंद करते हुए देश में एक समान व अनिवार्य शिक्षा कानून लागू करने की मांग शामिल रहीं। उन्होंने आदिवासियों के जल, जंगल व जमीन की लूट बंद करने और नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या बंद करने की भी मांगे प्रदर्शन के दौरान की गई। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें