फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य सत्यवीर की 83 वीं पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महाराज सल्हीय महाराज मल्हीय शौर्य गीतांजलि पुस्तक लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करेगी। यह बात शनिवार को सांडी रोड स्थित स्व. त्रियुगी नाथ गुप्ता के कोठी पर आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा सम्मानित साहित्यकार आचार्य सत्यवीर प्रकाश आर्य ने 104 गीतों के माध्यम से भारत माता के दो महान सपूतों का चरित्र चित्रण महाराज सल्हीय महाराज मल्हीय शौर्य गीतांजलि में किया है। संडीला व मलिहाबाद के संस्थापकों की यह वीरगाथा राष्ट्रवासियों में देशभक्ति की भावना का संचार करेगी। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला पर्यावरण प्रमुख, हिंदी साहित्यकार परिषद के मंत्री व संयोजक आशुतोष गुप्ता तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता आदि ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख रमेश चंद्रा, भास्कर गुप्ता, काव्या गुप्ता, सुयश प्रकाश, शक्ति प्रकाश आदि ने भी स्वागत किया। इस मौके पर पुस्तक लेखक आचार्य सत्यवीर प्रकाश आर्य एडवोकेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील सिंह, शैलेंद्र पाठक, रवि कुमार व कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें