फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश महाना ने कसा तंज: बोले- वैक्सीन पर भ्रम फैलाकर अखिलेश ने किया सामाजिक पाप

Wed, 23 Jun 2021 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सतीश महाना ने अखिलेश यादव को टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाने का दोषी बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सिर्फ मौत के आंकड़ों पर ही तो राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने वालों ने सामाजिक पाप किया है। पहले नाम लिए बिना और फिर नाम लेकर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाने का दोषी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश सिर्फ मौत के आंकड़ों पर ही तो राजनीति करते हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर से निपटने के इंतजामों समेत कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने आए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मल्लावां में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मौतें हमेशा दुखद होती हैं। सिर्फ इतने फीसदी मौतें हुईं, कहना उन्हें व्यक्तिगत रूप से ठीक नहीं लगता, क्योंकि जिसके करीबी की मौत होती है उसका 100 फीसदी नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए अच्छे प्रयास किए गए।  तीसरी लहर आने से पहले ही सीएचसी से लेकर पीएचसी तक पर ऑक्सीजन, दवाओं और उपकरणों का पर्याप्त इंतजाम कराने की कवायद चल रही है। उन्होंने कहा कि संभावित तीसरी लहर न आने की प्रार्थना करते हैं, लेकिन इससे बचने के लिए सबसे बड़ा साधन टीका ही है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि टीकाकरण में पिछले कुछ समय में बहुत तेजी आई है। शुरुआत में टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाकर कुछ लोगों ने सामाजिक पाप किया। अखिलेश यादव ने कह दिया कि वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे क्योंकि यह भाजपा की वैक्सीन है, लेकिन जब उनके पिताजी को वैक्सीन लगी तो कहने लगे कि सरकार की वैक्सीन है। भारत की वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मान्यता दी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, मिश्रिख के सांसद अशोक रावत, क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें