फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के काटने से मासूम की मौत

विज्ञापन
शौर्य की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली (हरदोई)। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुराकला में घर में सो रहे मासूम को बंदर ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम महुराकला निवासी राम प्रताप सिंह का पुत्र शौर्य सिंह (6) सोमवार शाम घर के कमरे में सो रहा था। दरवाजे खुले हुए थे। इसी दौरान बंदर घुस गया और शौर्य की जांघ में काट लिया। परिजनों के मुताबिक बंदर के काटने से शौर्य की नस कट गई। आनन फानन ही परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, यहां कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन शौर्य को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वह दो भाइयों में बड़ा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें