फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर सतीश व राजेंद्र ने किया नामांकन

विज्ञापन
फोटो-14- नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन कमेटी को नामांकन पत्र सौंपते कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
उप्र मिनीस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की द्वैवार्षिक जिला कमेटी के चुनाव के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई। क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री व संयुक्त मंत्री पद पर एक-एक नामांकन दाखिल हुए, जबकि अध्यक्ष समेत अन्य सभी पदों पर दो-दो दावेदारों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

निर्वाचन कमेटी की ओर से बताया कि नाम वापसी के बाद ही जिन पदों पर चुनाव की स्थिति बनेगी, उन पर 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्वाचन कमेटी के सामने उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए दावेदारों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए।
दोपहर तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर निर्वतमान अध्यक्ष राजेंद्र कुमार समेत सतीश कुमार, महामंत्री पद पर मोहम्मद परवेज व अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार त्रिवेदी व मनोज कुमार पाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार गौतम व दिनेश कुमार, संगठन मंत्री पद पर नवीन कुमार श्रीवास्तव व अतुल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर बाबूराम प्रभाकर व गौरव पटेल व ऑडिटर पद पर प्रभाकर दयाल व रामपाल ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री पद पर अरविंद कुमार वर्मा व क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री पद हिमांशु गुप्ता का एकल नामांकन दाखिल हुआ, जिसके चलते दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। निर्वाचन कमेटी में शामिल राजीव खरे ने बताया कि नाम वापसी के बाद ही पदों पर दावेदारों की स्थिति साफ होगी। जिन पदों पर चुनाव होना है, उन पर 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के अरुण श्रीवास्तव, संतोष सिंह व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें