फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम जजवासी निवासी राजमिस्त्री की तबियत बिगड़ने के बाद अचानक मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने राजमिस्त्री के कच्ची शराब पीने का आदी होने के चलते मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम जजवासी निवासी भगवान बक्स (38) पुत्र रामसहाय राजमिस्त्री था। बुधवार को वह ग्राम खुटेहना अपनी रिश्तेदारी में गया था। परिजनों के मुताबिक देर रात भगवान बक्स वहां से वापस घर नशे की हालत में आया और चारपाई पर लेट गया। कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पूछताछ की। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मृतक के परिवार में पत्नी मीना के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई सोने लाल ने बताया कि भगवान बक्स कच्ची शराब पीने का आदी था और संभवत: इसी के चलते उसकी मौत हो गई। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें