फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता और जागरुकता से ही बच सकते कोरोना से : डीएम

विज्ञापन
फोटो-24- पिहानी नगर पालिका सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। डीएम पुलकित खरे ने नगर पालिका परिषद सभागार में कस्बे की कोरोना निगरानी समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि सतर्कता और जागरुकता से ही कोरोना से बचा जा सकता है। अनलॉक होने का मतलब ये नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया है।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने कहा कि लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में निगरानी समितियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। निगरानी समिति के सदस्य खुद को भी सुरक्षित रखें। किसी भी बाहरी व्यक्ति के कस्बे में आने पर उसकी जानकारी जिम्मेदारों को दें। अगर कोई प्रवासी अपनी जांच करवाकर आया है तो भी उसे 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन करें। इस दौरान एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी अहिवरन लाल, कोतवाल एसपी शुक्ला, सभासद राजीव गुप्ता, विमलेश तिवारी, इमरान खां, मतलूब आदि मौजूद रहे।
दैनिक खान-पान में लें इम्युनिटी बढ़ाने वाले पदार्थ
गोपामऊ। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कोरोना निगरानी समिति की बैठक में सदस्यों से थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सोमीटर के इस्तेमाल का तरीका पूछा। अधिकांश ने सही तरीका बताया। एडीएम ने कहा कि दैनिक खान-पान में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो इम्युनिटी मजबूत करें। बैठक में अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह, चौकी प्रभारी संजय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि नौशाद नदवी, वरिष्ठ लिपिक विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें