फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर के दो छात्र लापता

Fri, 20 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
missing child - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। शहर क ो मोहल्ला विष्णुपुरी के सरस्वती विद्यामंदिर के दो छात्र छुट्टी के बाद से लापता हो गए। बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल में जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों कर बच्चों की खोजबीन शुरू की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी एडवोकेट अवनीश त्रिवेदी का बेटा अभिनव त्रिवेदी (12) और सुभाष नगर निवासी रंजन गुप्ता का बेटा आश्रय गुप्ता (11) विष्णुपुरी स्थित सरस्वती विद्यामंदिर में कक्षा छह के छात्र हैं।

शुक्रवार को दोनों घर से पैदल स्कूल आए थे। तीन बजे छुट्टी होने पर दोनों स्कूल से निकले थे। इसके बाद से दोनों लापता हो गए। करीब 4 बजे तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को फिक्र हुई। इस पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


स्कू ल स्टाफ ने बच्चों के तीन बजे स्कूल से जाने की जानकारी दी। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का सुराग नहीं  लगा। करीब 4:30 बजे परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी।

क ोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना पर बच्चों की खोजबीन चालू कराई थी।


जानकारी मिली थी कि दो बच्चे करीब 3:30 बजे कंपनी गार्डन में देखे गए थे। इसके बाद से दोनों लापता हैं। बताया कि बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें