फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा साइकिल की जगह एके-47 कर ले अपना चुनाव निशान : नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
-श्रवण देवी मंदिर परिसर में आयोजित सदर विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करत? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा को अपना चुनाव निशान साइकिल की जगह एके-47 कर देना चाहिए। सपा में गुंडों को बढ़ावा दिया जाता है, जबकि साइकिल तो जरूरतमंदों की निशानी है। उन्होंने बसपा के चुनाव निशान पर भी निशाना साधा और कहा कि जंगल का जानवर पता नहीं कहां से आ गया।
विज्ञापन

रविवार को श्रवण देवी मंदिर परिसर में आयोजित सदर विधानसभा क्षेत्र के पासी समाज के सम्मेलन में सदर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल की ओर से आयोजित सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन वोट के नहीं बुलाया, लेकिन यह दिखाने के लिए जरूर बुलाया है कि सब देख लें, नरेश का परिवार कितना मजबूत है। उन्होंने कहा कि एक जाति का नेता बनने से कोई नेता नहीं बनता। सर्व समाज से ही कोई नेता बनता है। कहा कि सपा एक जाति की, बसपा एक जाति की, कांग्रेस विलुप्त हो चुकी है।
भाजपा सरकार सभी जातियों की है। विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि पासी समाज का साथ पिछली तीन पीढ़ियों से मिल रहा है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने यह अहसास करा दिया है कि यह साथ आगे भी बना रहेगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में मंच पर व्यापारी नेता अचल अग्रवाल, रामापुर रहोलिया के प्रधान रामनाथ फौजी, बिजगवां के प्रधान रतीराम, जिला पंचायत सदस्य महेश, अटवा असिगांव के प्रधान हरीराम, तोताराम पूर्व प्रधान, अरविंद इटोरिया, टोलवा आट के प्रधान लक्ष्मी, विष्णुदयाल आदि मौजूद रहे।
...लोग कहने लगते हैं नरेश पासी
पासी समाज के लोगों से भावनात्मक रिश्ते का हवाला देते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि पासी समाज बहादुर कौम है। बहादुरी से जीना, लड़ना और मरना जानती है यह कौम। नरेश ने कहा कि 1980 में राजनीति में आने के बाद से हमेशा ही पासी समाज का साथ मिला। कई बार तो लोग हमको भी नरेश पासी कहने लगते हैं। फिर खुद ही बताया कि हमने लोगों से पूछा पासी कैसे बन सकते हैं, तो लोगों ने उसका भी तरीका बताया। कहा कि पासी समाज के किसी भी व्यक्ति का मान सम्मान कम नहीं होने दिया और गर्व है कि नितिन भी पासी समाज को अपना परिवार मानते हैं।
सावधानी बरतना कहकर भावुक हुए
कोरोना काल की बात करते समय नरेश अग्रवाल भावुक हो गए। कहा कि कोरोना ने बहुत करीबी और पुराने साथी छीन लिए। अब कोरोना की तीसरी लहर की बात आ रही है, तो सब लोग सावधानी बरतना। उन्होंने कहा कि हाथ की एक भी अंगुली टूटती है, तो पूरे शरीर में दर्द होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें