हरदोई सपा ने बूथ कमेटियां तैयार कर ली हैं। अब गांव और वार्ड स्तर पर पार्टी का संगठन मजबूत किया जाएगा। लोहिया वाहिनी के 31 सदस्यीय कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि सभी नेता कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा सरकार के विकास कार्यों का प्रचार प्रसार कर जनता को जोड़ें। बूथ कमेटियां बन गई हैं। अब गांव और वार्ड स्तर पर समाजवादी पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। जल्द ही बूथ सम्मेलन, ब्लॉक, नगर, विधानसभा सम्मेलन अयोजित कर पार्टी की नीतियों और सपा के विकास कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फैजान अहमद फैजी ने जिला कमेटी में अनिल वर्मा को जिला महासचिव, तौसीफ खां, अरविंद यादव, जुबेर मिर्जा, शिवम पाठक, प्रदीप कुमार पटेल को जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। राघवेंद्र राठौर को जिला कोषाध्यक्ष, सुबोध कुमार तिवारी को मीडिया प्रभारी बनाया है। इसके अलावा 10 जिला सचिव, 12 सदस्य नामित किया गया। इस मौके पर समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।