फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गाडगे ने सदैव शिक्षा व स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित: एमएलसी

विज्ञापन
रसखान प्रेक्षागृह में संत गाडगे के जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर करते एमएलस? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। संत गाडगे समाज के प्रति सदैव आजीवन समर्पित रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में अनाथालय, विद्यालय और चिकित्सालय आदि की स्थापना करके सदैव सभी को शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। आज की युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए। रविवार को रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित संत गाडगे जन्मोत्सव पर यह बात मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने कही।
विज्ञापन

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा ने संत गाडगे के व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि इन महान समाज सुधारक ने जीवन में स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति सदैव जागरूक किया।
दलित समाज के लोगों को भूखा रहकर भी बच्चों को हर दशा में शिक्षित करने की प्रेरणा विचारों में मुख्य रूप से दी। उन्होंने कहा कि संत गाडगे के विचार रहे कि बगैर शिक्षित हुए कभी भी दलित समाज का विकास मुख्य धारा में शामिल नहीं हो पाएगा। इसलिए फटे पुराने कपड़े पहनकर भूखे रहकर भी अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक इंजीनियर धीरज वर्मा व संयोजक शिवम चौधरी रहे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राजेंद्र श्रीवास, एसपी वर्मा, नागेंद्र चौधरी, पंकज वर्मा, राम सागर, मदन, कौशल कुमार, दिनेश वर्मा, डॉ. आशीष वर्मा, उमेश चंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें