फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंक्रमित मिली एएनएम ने किया था टीकाकरण

विज्ञापन
फोटो- 38- शाहाबाद में बच्चे और उसकी मां का नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात और टीकाकरण ड्यूटी में लगी एएनएम ने खुद के साथ मासूम बच्चों और उनके परिजनों के लिए भी चिंता खड़ी कर दी है। तीन दिन तक बच्चों के टीकाकरण में लगी एएनएम के सोमवार को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग के साथ एएनएएम के संपर्क में आए लोगों में खलबली मच गई है। एएनएम ने 25 से 27 जून के बीच कस्बे के मोहल्ला खलील में 25 बच्चों का टीकाकरण किया था। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और उनके परिजनों समेत 120 लोगों का कोरोना की जांच को सैंपल लिया है।
विज्ञापन

23 जून को मेरठ से वापस आई शाहाबाद सीएचसी की एएनएम ने ड्यूटी के दौरान 24 जून को मौलागंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ टीकाकरण किया था। 25 से 27 जून के बीच मोहल्ला खलील में टीकाकरण किया गया था। 27 जून को ही एएनएम ने कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था। 29 जून को आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। सीएचसी शाहाबाद के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि पांच आंगनबाड़ी कर्मियों, 25 बच्चों, उनके परिजनों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का नमूना कोरोना की जांच को लिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
कुल संक्रमित 230
एक्टिव केस 45
मौतें हुईं 4
स्वस्थ हुए 181

फोटो-37- तहसीलदार मूसाराम थारू को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें