फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए तैयारियां हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से पूर्व भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण करने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। एक्सप्रेसवे तहसील के 37 गांवों से होकर निकलेगा। मंगलवार को यूपीडा के प्रतिनिधि श्यामलाल यादव ने तहसील में लेखपालों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी। साथ ही लेखपालों को अधिग्रहण के चिन्हित भूमि का डाटा उपलब्ध कराते हुए भूमि का सत्यापन करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

इलाहाबाद से मेरठ के लिए प्रस्तावित 637 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे जनपद की बिलग्राम समेत सवायजपुर तहसील से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेसवे तहसील क्षेत्र के 37 गांव से होकर गुजरेगा। मंगलवार को यूपीडा के प्रतिनिधि श्यामलाल ने संबंधित गांव के लेखपालों को एक्सप्रेस-वे के लिए चिन्हित भूमि का डाटा मुहैया कराया। प्रतिनिधि ने लेखपालों को जल्द से जल्द भूमि का सत्यापन करने व गांव के भू चित्र में आई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रीकांत मिश्रा, कुशमंगल सिंह, हरिशंकर यादव, छोटे सिंह, अभिषेक द्विवेदी व कृष्ण कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें