राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान परिषद के तत्वावधान
में भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में युवा छात्र-छात्राओं ने
हिस्सेदारी कर के न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि वैज्ञानिक
अभिरुचि को भी सामने रखा। भाषण में संध्या सिंह ने जबकि सामान्य ज्ञान
प्रतियोगिता में पशुपतिनाथ ने बाजी मारी।
डा. विनोद कुमार की अध्यक्षता
में शुरू हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. सुरेंद्र कुमार ने कई
जानकारियां मुहैया कराईं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति
जागरूक रहने की नसीहत दी। साथ ही करियर व आगामी परीक्षाओं के संबंध में भी
महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में संध्या सिंह ने
बाजी मारी और प्रथम स्थान पर रहीं। आकाश कुमार दूसरे और पशुपतिनाथ ने
तीसरा स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पशुपति नाथ पहले
स्थान पर रहे। संध्या सिंह दूसरे और बेंचेलाल व विवेक वर्मा संयुक्त रूप से
तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के निर्णायक डा. गगन कुमार, डा. विवेक
तिवारी व कौशलेंद्र विक्रम सिंह थे। उधर, भारतीय इंटर कालेज में जूनियर
विद्यार्थियों ने सीनियर छात्र-छात्राओं के गले लग और बीते दिनों की बुरी
यादों को भुला कर अच्छे दिनों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर बच्चों ने
गीत, गजल, भाषण आदि से एक दूसरे का मनोरंजन करते हुए उपहार दिए। कालेज
प्रांगण में हुए कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत ढंग से हुई। इसके बाद कक्षा
नौ के बच्चों ने दस व ग्यारह के बच्चों ने बारह के बच्चों को विदाई दी।
जूनियर बच्चों ने अपने सीनियर्स के लिए विदाई गीत गाया, जबकि सीनियर्स ने
उन्हें नम आंखों और बिछड़ने की कसक के साथ आशीर्वाद दिया। विदाई समारोह में
श्रवण कुमार, प्रदीप राठौर, कौशल, अमित, राहुल राठौर, मोहम्मद सरताज, अनुज
राव, सपना, प्राची, प्रीती, कुलदीप यादव, रूबी व अंशू देवी आदि ने मंच और
माइक पर प्रतिभा प्रदर्शित की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्र व
रणवीर सिंह, फूलचंद, मनोहर, अनीस, शैलजा, अपर्णा मिश्रा समेत समस्त स्टाफ
ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।