फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झालमुरी, देशी घी और लाल मिर्च पाउडर के नमूने फेल, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। झालमुरी, देसी घी और लाल मिर्च के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। इन खाद्य पदार्थों को बनाए जाने और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने इनके निर्माता और विक्रेताओं पर कार्रवाई की तैयार की है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के जांच अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि आयुक्त और जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशन में अभियान में वी-मार्ट रिटेल लि. पर अवतार ब्रांड का शुद्ध देसी घी, केसीजी ऑयल एंड फूड प्राइवेट लि. कंडौहना की चटोरी गली झालमुरी ब्रांड की झालमुरी (नमकीन) और शाहाबाद के शिरोमन नगर के सुमन मसाना तरंग ट्रेडिंग का लाल मिर्च पाउडर के नमूने प्रयोगशाला में फेल हो गए हैं।

बताया कि क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला आगरा की तरफ से झालमुरी, देसी घी और लाल मिर्च पाउडर को मानव उपभोग के लिए असुरक्षित और अधोमानक बताया गया है। बताया कि निर्माता और खाद्य कारोबारकर्ता पर कार्रवाई की तैयारी की गई है। बताया कि अप्रैल से अब तक 327 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 149 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध

मानव स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिले में एनालॉग पनीर की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने बिक्री पर रोक लगा दी है। सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि एनालॉग पनीर दूध से नहीं, बल्कि मुख्य रूप से पाम ऑयल, स्टार्च और अन्य खाद्य सामग्री से तैयार किया जाता है। दिखने और पकने में असली पनीर जैसा होता है, लेकिन इसमें दूध वाले पनीर जैसा प्रोटीन और कैल्शियम नहीं होता है। इसकी कीमत भी दूध वाले पनीर से काफी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें