हरदोई। अनामिका प्रकरण सामने आने के बाद अब जनपद में भी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के अभिलेखों के सत्यापन की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। गठित समिति आज से 13 जून के मध्य बीएसए कार्यालय मेें अभिलेखों की पड़ताल कर उसे सत्यापित करेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिला स्तर पर अभिलेख चेक करने की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। समिति भी गठित कर ली गई है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा व खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा के नेतृत्व में सभी कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अभिलेख जांचे जाएंगे। 11 जून को संडीला व सवायजपुर तहसील के स्कूल, 12 जून को बिलग्राम व शाहाबाद व 13 जून को हरदोई तहसील के विद्यालयों के स्टाफ के अभिलेखों को सत्यापित किया जाएगा। इसको लेकर स्टाफ द्वारा अपने सारे मूल अभिलेखों के साथ एक फाइल फोटोकॉपी भी तैयार करनी होगी।
अभिलेख सत्यापन का शेड्यूल
हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि 11 जून को संडीला, बेंहदर, भरावन, कोथावां, कछौना, हरपालपुर व भरखनी बा स्कूल के स्टाफ के प्रमाण पत्रों को चेक किया जाएगा। 12 जून को बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, सांडी, शाहाबाद, बिलहरी, शाहाबाद नवीन, टोडरपुर व पिहानी एवं 13 जून को सुरसा, बावन, टडिय़ावां, हरियावां व अहिरोरी के विद्यालयों के स्टाफ के अभिलेख चेक किए जाएंगे।
शिक्षकों को यह देने होंगे अभिलेख
हरदोई। शिक्षकों को हाईस्कूल व इंटर का अंकपत्र व प्रमाणपत्र, स्नातक का अंकपत्र, प्रशिक्षण का अंक पत्र व प्रमाण पत्र, टीईटी उत्तीर्ण अंकपत्र व प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, नियुक्ति पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो व साथ में एक नोटरी का शपथ पत्र भी देना होगा। जिसमें यह अंकित करना होगा कि यदि प्रमाण पत्र गलत पाए गए तो वेतन से रिकवरी व दंडात्मक कार्रवाई की जाए।