फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता में समीरा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित की जा रहीं क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें बाजी समीरा सिद्दीकी ने मारी है।
विज्ञापन

आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि एकल वर्ग में हुई प्रतियोगिता के फाइनल में प्राकृतिक वस्तुओं को सौंदर्य प्रसाधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाने के टास्क को करने में सभी प्रतिभागियों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। प्रथम स्थान समीरा सिद्दीकी, द्वितीय स्थान प्रतिज्ञा सिंह को व तृतीय स्थान कुलसुम फातिमा को प्राप्त हुआ।
सांत्वना पुरस्कार साक्षी शुक्ला व निधि पांडेय को प्रदान किया गया। निर्णय दूरदर्शन दिल्ली के सीनियर मेकअप आर्टिस्ट दानिश मसूद व चंद्रकला जोशी ने किया। आयोजन में अविनाश मिश्रा, लीला पाठक, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, रज्जन सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें