फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे दोस्तों को लेकर चिंतित हैं समीर

विज्ञापन
समीर अंसारी - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे दोस्तों की फिक्र में अतरौली कस्बा निवासी समीर अंसारी बेहद चिंतित हैं। वह लगातार अपने दोस्तों के संपर्क में हैं। यूक्रेन-रूस युद्ध शुरू होने से पहले ही समीर अंसारी अतरौली आ गए थे।
विज्ञापन

कस्बे के ईदगाह के समीप रहने वाले समीर अंसारी पुत्र सगीर अहमद यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। समीर अंसारी ने बताया कि उनका चतुर्थ सेमेस्टर चल रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनातनी के चलते वह 21 फरवरी को यूक्रेन से चले थे और 23 फरवरी को अतरौली पहुंच गए थे। समीर अंसारी ने बताया कि उनके रूम पार्टनर बरेली के वीरेंद्र, आजमगढ़ के अराफात, पटना के मुकेश आदि वहीं फंसे हुए हैं। उनसे फोन पर लगातार बात हो रही है। सभी को भूखा रहना पड़ रहा है। बताया कि उनके तीनों दोस्त बुधवार को जैसे-तैसे हंगरी पहुंचे, जहां से वह फ्लाइट के जरिये भारत आने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें