हरदोई। समाजवादी पेंशन योजना के लिए नवीन पात्रों का चयन गांवों की खुली बैठकों में होगा। इसमें लंबित आवेदनों को भी शामिल किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने पात्रों का चयन करने के लिए विकास खंड व नगर क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया।
समाजवादी पेंशन योजना से जनपद के 80914 लोगों को अभी तक लाभान्वित किया जा रहा था। जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष में 9114 का लक्ष्य बढ़ाया गया और वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतर्गत 90028 लोगों को पेंशन दी गई। अब एक बार फिर से समाजवादी पेंशन योेजना के तहत पात्रों का लक्ष्य बढ़ाया गया है।
समाजवादी पेंशन योजना में लाभार्थी को मासिक 500 रुपये से प्रति छमाही 3000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। शासन ने जनपद में कुल 15 हजार पात्रों के चयन का लक्ष्य दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में 12 हजार लोगों को लाभान्वित किया जाएगा जबकि नगर क्षेत्र में तीन हजार लोग लाभान्वित होंगे। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद अब खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य का आवंटन भी कर दिया गया। समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें की जा रही हैं जिसमें ही पात्र चयनित किए जाएंगे।
विकास खंडवार आवंटित लक्ष्य
हरदोई। अहिरोरी में 732, बावन में 740, हरियावां में 571, सुरसा में 729, टड़ियावां में 658, संडीला में 749, बेहंदर में 616, भरावन में 609, कछौना में 578, कोथावां में 572, शाहाबाद में 636, टोडरपुर में 645, पिहानी में 863, बिलग्राम में 686, माधौगंज में 672, मल्लावां में 402, सांडी में 471, हरपालपुर में 489 और भरखनी में 582 पात्र चयनित होंगे।
इंसेट
नगर क्षेत्रवार आवंटित लक्ष्य
हरदोई। हरदोई नगर में 814, संडीला में 343, कुरसठ में 46, बेनीगंज में 96, कछौना पतसेनी में 122, शाहाबाद में 468, पिहानी में 217, पाली में 102, गोपामऊ में 102, बिलग्राम में 196, माधौगंज में 79, मल्लावां में 244 और सांडी में 171 पात्र चयनित होंगे।