फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑडिट के काम में ढिलाई पर छह बीडीओ समेत 12 का वेतन रोका

Tue, 14 Jan 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडिट आपत्ति निस्तारण में देरी पर सीडीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। क्षेत्र पंचायत समिति की ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में देरी पर सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण न कराने पर छह बीडीओ और लेखाकारों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
सीडीओ ने क्षेत्र पंचायत समिति की ओर से साल 2016-17 से 2018-19 की ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण तत्काल कराए जाने की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी है। बताया कि साल 2016-17 की विकास खंड अहिरोरी में छह, साल 2017-18 की विकास खंड भरखनी में 12, बिलग्राम में 17, बेहंदर में 34, हरियावां में 10 और कोथावां में 43 आपत्तियां लंबित हैं।
विज्ञापन

हरियावां और कोथावां में साल 2018-19 की एक-एक आपत्ति लंबित हैं। जिससे ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो सका है। लंबित ऑडिट आपत्तियों के कारण जिले की स्थिति भी खराब हो रही है। बताया कि अहिरोरी बीडीओ काजल, भरखनी बीडीओ अशोक दुबे, बिलग्राम बीडीओ सौरभ पांडेय, बेहंदर बीडीओ रीता सिंह, हरियावां बीडीओ निधि राठौर और कोथावां बीडीओ महेश चंद्र के जनवरी माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जीरो पावर्टी सर्वे की नियमित समीक्षा की जा रही है। बताया कि अभी तक 30,583 परिवारों का सर्वे पूरा हो गया है, जबकि 1,724 परिवारों का सर्वे होना बाकी है। बताया कि टड़ियावां बीडीओ इंद्रसेन नाथ को विशेषकर गंभीरता से काम कराते हुए समय से पूरा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें