हरदोई। सैलून संचालकों ने उनकी दुकानें खुलवाने की मांग कर शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हेयर कटिंग की दुकानें न खुलने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर के सरायथोक पश्चिमी स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपते हुए शोएब सागरी ने कहा कि लॉकडाउन में अब तक सारी दुकानें खुल चुकीं हैं लेकिन सैलून अब तक बंद हैं। जिससे हेयर कटिंग करने वालों के आगे परिवार चलाने की समस्या है। यदि जल्द हेयर कटिंग की दुकानें खोलने की अनुमति न मिली तो उनकी स्थिति बदतर हो सकती है। जिलाध्यक्ष ने डीएम पुलकित खरे तक उनकी मांगें पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मो. इरफान, लकी, विकास, अफजल, राजू आदि मौजूद रहे।