फोटो-28-ऑनलाइन बैठक करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा व अन्य।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय शाखा की हुई ऑनलाइन बैठक में जिले के क्वारंटीन सेंटरों पर लगे शिक्षकों को किटें प्रदान करने सहित अन्य सुविधाओं की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कोरोना संकट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। क्वारंटीन सेंटरों में लगे शिक्षकों के लिए सुरक्षा किट मांगी। इसके साथ ही 30 जून तक ऑनलाइन कक्षाएं चलने पर उपार्जित अवकाश मांगा। ऑनलाइन बैठक में ग्राम निगरानी समिति में जनपद के बाहर निवास करने वाले शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर चर्चा की गई जिसमें कहाकि जनपद के बाहर निवास करने वाले शिक्षकों के स्थान पर स्थानीय शिक्षकों को जनपदीय निगरानी समिति में लगाए जाने की मांग बीएसए से करेंगे। बैठक का संचालन जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रांतीय मंत्री गिरीश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष संदीप वर्मा एवं अनुराग पांडे, जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, जिला संगठन मंत्री अनूप दीक्षित सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।