फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से चट्टे तो सड़कों से मवेशी होंगे गायब: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जल्द ही शहर के बीच संचालित चट्टों को पालिका क्षेत्र से बाहर करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मार्गों पर घूम रहे मवेशियों को भी पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा। शनिवार को शहर में निरीक्षण के दौरान डीएम पुलकित खरे ने ईओ नगर पालिका को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने शनिवार सुबह सात बजे से शहर के बड़ा चौराहा, मोमिनाबाद चौराहा, नई बस्ती, खजांची टोला, वंशीनगर, नुमाइश चौराहे का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। कई जगहों पर कूड़े के ढेर देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। आवास विकास कालोनी में पानी की टंकी के पास पार्क में जमा घास और कूड़ा देख सफाई के निर्देश दिए। कई जगह टूटे डस्टबिन देखकर ईओ से पूछताछ की। सड़कों पर गोबर व मवेशी देखने के बाद ईओ रविशंकर को जल्द ही अभियान चलाने के निर्देश दिए। चट्टों को शहर से बाहर करने को कहा है। इस मौके पर चेयरमैन नगर पालिका सुख सागर मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें