फोटाे-42- रंगोली प्रतियोगिता की प्रतिभागियों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक। स्रोत:
पिहानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को राजकीय महाविद्यालय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने रंगोली के रंगों से राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों को उकेरा। प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
जीडीसी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुधीर चौहान सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलन किया। प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल तिथियों का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता और गौरव के प्रतीक हैं। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और एकता की निशानी भी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी नारायण के निर्देशन में हुई रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें सफिया और अनुपमा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फिजा, सुरैया, कीर्ति, कामिनी, इकरा, अदीबा, रामशा की टीम को द्वितीय और सोनी त्रिवेदी, रिवांकी व फिजा बी मंसूरी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने बताया कि विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान प्राध्यापक डॉ. गगन कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, कीर्ति आनंद व कार्यालय अधीक्षक मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
फोटाे-42- रंगोली प्रतियोगिता की प्रतिभागियों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक। स्रोत: